Sagar- ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाने भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रप्रेमियों का उमड़ा हुजुम
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर जश्न मनाने के लिए देशभर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। राज्य भले ही अलग-अलग है लेकिन भारतीय सेना के पराक्रम और शौर्य को सम्मान देने की भावना एक ही है। देश के हर राज्यों में तिरंगा यात्रा निकल रही है। सेना के विजय घोष के बाद हर हिंदुस्तानी जोश में है, हर तरफ भारत माता की गूंज से नीला आकाश गुंजायमान हो उठा है। इसी अनुक्रम में नरयावली विधानसभा अंतर्गत मकरोनिया सांस्कृतिक समिति द्वारा सेना के पराक्रम और शौर्य को सम्मानित करने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।
भारत माता मूर्ति, मकरोनिया चौराहा से प्रारंभ तिरंगा यात्रा में भारत माता की जय, सेना के वीर जवानों की जय,जय हिंद, सेना के सम्मान में हम सब मैदान में,आवाज दो हम एक है ... जयघोष की गूंज के साथ और बैण्ड पार्टी के देशभक्ति गीतों की ओजस्वी धुन के साथ प्रारंभ हुई। छोटे-छोटे बच्चे भी हाथों में तिरंगा लिए भारत माता का जयघोष करते दिखाई दिये
हजारों की भीड़ ने न केवल आतंकवाद के खिलाफ एक मजबूत संदेश दिया बल्कि पाकिस्तान को साफ चेतावनी देते हुए आवाज बुलंद की। सेना के पराक्रम को नमन करने के लिए तिरंगे लहरा रहे थे। भारतीय सेना के शौर्य की गाथा जन-जन तक पहुंचाने और उनके सम्मान में बड़ी संख्या में लोग तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।
दुनिया के इतिहास में पहली बार किसी सेना ने परमाणु शक्ति संपन्न देश के हवाई ठिकानों को नष्ट किया है। हमारी जल,थल और नभ सशस्त्र सेना के आगे नतमस्तक होने के लिए सैकड़ो लोग तिरंगा यात्रा में शामिल हुऐ।