बीजेपी नेता ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर कर दी पति-पत्नी के घर पहुंच कर कहासुनी | sagar tv news |

 

मध्य प्रदेश में बीजेपी नेताओं की गुंडागर्दी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अब अशोकनगर में बीजेपी नेता ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर घर में घुसकर पति-पत्नी की पिटाई की। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अशोकनगर के भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण यादव द्वारा घर में घुसकर और रोड पर पति-पत्नी के साथ की गई मारपीट से लोगों में रोष है। मामला देहात थाना क्षेत्र का है।

 

वीडियो में बीजेपी नेता घर में घुसकर दंपती से मारपीट करते दिख रहे हैं। पीड़ित धर्मेंद्र कुशवाहा ने बताया कि लक्ष्मी नारायण यादव का बेटा गली में साइकिल चला रहा था। छोटे बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए उसे धीरे चलाने को कहा। इसी बात पर विवाद हुआ। एक घंटे बाद लक्ष्मी नारायण यादव अपने बेटे और कुछ अन्य लोगों के साथ उसके घर पहुंचे। उन्हें दूसरी मंजिल से घसीटकर मारपीट की। महिलाओं के साथ भी मारपीट की गई।

 

 

पीड़ित धर्मेंद्र कुशवाहा की शिकायत पर पुलिस ने सामान्य धाराओं में मामला दर्ज किया। थाना प्रभारी रवि प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि रात में ही मारपीट का केस दर्ज कर लिया गया था। भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक तिवारी ने कहा कि मामले की जानकारी ली गई है। भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण यादव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है।

 

 

नोटिस की प्रतिलिपि प्रदेश अध्यक्ष भाजपा विष्णु दत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हेतानंद शर्मा सहित किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष को भी भेजी गई है। अशोकनगर में बीजेपी नेता की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और बीजेपी ने भी कार्रवाई करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। अब देखना होगा कि इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है और बीजेपी नेता को क्या सजा मिलती है।

 

 

 


By - sagar tv news
25-May-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.