शिवराज सिंह चौहान ने मंच से कहा टाईगर अभी जिंदा है, पैदल चले, धर्मपत्नी, बेटे-बहू भी रही मौजूद
पांव पांव वाले भैया से मशहूर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत गांव-गांव पहुंचे और जनसंवाद भी किया | संबोधित करते हुए कहा कि टाइगर अभी जिंदा है | केंद्रीय मंत्री का अलग अंदाज भी देखने को मिला जहां उन्होंने आदिवासियों के बीच पहुंचकर ढोलक भी बजाया | एमपी के सीहोर में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा संसदीय क्षेत्र के बुधनी विधानसभा से विकसित भारत संकल्प पदयात्रा का शुभारंभ किया।
इस पदयात्रा में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाड़कुई, भादा कुई व छिदगांव में जनसंवाद किया और लोगों से विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए योगदान देने का आग्रह किया। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मोदी जी का विकसित भारत का संकल्प मेरे लिए मंत्र बन गया है। विकसित भारत मतलब हर गांव का विकसित होना चाहिए। मन में यही संकल्प की हर गांव विकसित हो इसके लिए हम सभी को मिलकर योगदान देना होगा।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आदिवासियों के बीच पहुंचकर ढोलक भी बजाया और उनके साथ मिलकर नृत्य किया। इस दौरान उनके साथ उनकी धर्मपत्नी साधना सिंह, बेटे कार्तिकेय चौहान, बहु अमानत सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि खेती में अधिकतम उत्पादन कैसे हो इसके लिए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के साइंटिस्ट यहां आए हैं और वह किसानों से विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे। पदयात्रा का उद्देश्य लोगों को विकसित भारत के संकल्प के बारे में जागरूक करना और उन्हें इसके लिए योगदान देने के लिए प्रेरित करना है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि विकसित भारत के लिए हमें सभी को मिलकर काम करना होगा और अपने गांवों को विकसित बनाने के लिए योगदान देना होगा।