भाजपा के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को दिया जा रहा प्रशिक्षण सागर सांसद ने दी जानकारी | SAGAR TV NEWS

 


देश भर में भाजपा संगठन द्वारा अपने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया जा रहा है। इसी को लेकर सागर जिले के बीना विधानसभा के मंडी बामोरा, बीना नगर और ग्रामीण के अलावा खिमलासा मंडल में वर्ग प्रशिक्षण संपन्न हुआ जिसमें सागर सांसद राजबहादुर सिंह मौजूद रहे और कार्यक्रम को सम्बोधित किया। दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में हर दिन पांच-पांच सत्रों का आयोजन कर 10 विषयों पर वरिष्ठ कार्यकर्ता को विषय प्रवर्तक के रूप में मंडल के बूथ कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचाकर भाजपा का इतिहास और विकास, विचार परिवार, भाजपा और हमारा दायित्व,भारत की वैचारिक मुख्यधारा हमारी विचारधारा, व्यक्तित्व विकास, पिछले 6 सालों में हुए अंत्योदय प्रयत्न, आज निर्भरता के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा, सोशल मीडिया का प्रभावी उपयोग, हमारी कार्य पद्धति और संगठन संरचना में भूमिका साथ ही प्रदेश सरकार की उपलब्धियां जैसे महत्वपूर्ण विषय बताये जा रहे हैं। सांसद राजबहादुर सिंह ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की। इस दौरान कई लोग मौजूद रहे


By - sagar tv news
24-Dec-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.