पापा की कंपनी में HR थी सोनम, पांच साल छोटे मैनेजर राज कुशवाह के प्यार में थी पागल! नेपाल भागने की थी तैयारी
इंदौर के कपल हनीमून मर्डर मिस्ट्री मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है लापता दुल्हन सोनम 16 दिन बाद उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक ढाबे से बरामद की गई है, सोनम रघुवंशी और उसके पापा की कंपनी में कर्मचारी राज कुशवाह की कहानी में एक चौंकाने वाला मोड़ आया है। सोनम और राज के बीच प्रेम संबंध था।
दोनों ने मिलकर सोनम के पति राजा रघुवंशी के मर्डर की साजिश रची। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। यह घटना 9 जून 2025 को सामने आई। पुलिस अभी भी मामले की जांच कर रही है। हालांकि सोनम के पिता कहना है कि शनिवार को भी राज ड्यूटी पर आया था। सोनम के पिता की माइका बनाने की कंपनी है।
बताया जा रहा है कि सोनम पढ़ाई के बाद पिता की माइका कंपनी में ही काम करती थी। माइका कंपनी में ही वह एचआर हेड थी। वहीं, राज कुशवाह यहां मैनेजर का काम करता था। दोनों की पहचान यही हुई थी। बाद में यह पूरा मामला प्यार में बदल गया।
सूत्रों के अनुसार सोनम और राज पहले आसपास ही रहते थे। बाद में राज कुशवाह ने वहां से घर खाली कर दिया था। सोनम के पिता देवी सिंह रघुवंशी ने कहा कि राज कुशवाह मेरी कंपनी में कर्मचारी है। उसका हाथ नहीं हो सकता है, वह हर दिन कंपनी में ड्यूटी आ रहा था। अब सोनम के परिवार वालों ने घर का दरवाजा बंद कर लिया है।
इंदौर के रहने वाले सोनम और राजा रघुवंशी शिलांग घूमने गए थे। वहां राजा अचानक लापता हो गए। बाद में पता चला कि उनकी हत्या कर दी गई है। पुलिस ने इस मामले की जांच की तो चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई।