TOP_10_मध्यप्रदेश : महिला से छेड़छाड़ के बाद प्रिंसिपल की पिटाई

 

 

मध्यप्रदेश में फिर से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को टाल दिया है। चुनाव कब कराए जाएंगे इस पर राज्य निर्वाचन आयोग 20 फरवरी के बाद निर्णय लेगा। राज्य निर्वाचन आयोग का कहना है कि कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच वर्तमान परिस्थितियों में चुनाव कराना संभव नहीं है।

एमपी दौरे पर पहुंचे राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस के विधानसभा घेराव को लेकर पूछे गए प्रश्न के जवाब में कहा कि जिस कांग्रेस पार्टी ने किसानों के साथ वादाखिलाफी की है वो अब ट्रैक्टर पर चढ़कर एक्टिंग करना चाहते हैं। सिंधिया ने आगे कहा कि भारत में किसानों का झंडा बुलंद है, यह पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा की सोच और विचार है।

सिंगरौली जिले के चितरंगी थाना क्षेत्र के सुकहर गांव में एक निर्दयी महिला ने अपने दुधमुहे 5 महीने के बच्चे को आग के हवाले कर दिया। दिल दहला देने वाली घटना के बाद पुलिस भी अवाक रह गई है। घटना के कारण को लेकर पुलिस जांच में जुटी है। चर्चा है कि बच्चा रो रहा था। इससे झल्ला कर महिला ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ की जा रही है।


पुलिस एनकाउंटर में मारे गए गैंगस्टर विजय यादव के भाई सतीश यादव ने साथियों के साथ मिलकर जबलपुर जिले के मदन महल के लिंक रोड स्थित एक रेस्टोरेंट के संचालक को पहले धमकाया।  उसके बाद अगले दिन देर रात रेस्टोरेंट में आग लगा दी।  रेस्टोरेंट संचालक ने मामले की एफआइआर मदन महल थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने आगजनी का मामला दर्ज किया।


साल 2020 खत्म होने की ओर है और सभी लोग नए साल के आगाज में लगे हुए हैं लेकिन साल के जाते- जाते भोपाल में एक और बच्ची के साथ घिनौनी हरकत हुई है। घटना करोंद इलाके में रहने वाली छह साल की बच्ची के साथ हुई। जानकारी के मुताबिक बच्ची के मोहल्ले में रहने वाले 15 साल के लड़के ने न सिर्फ उसके साथ अश्लील हरकत की बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी।


शाजापुर के शासकीय पंडित बालकृष्ण शर्मा स्नातकोत्तर महाविद्यालय की महिला भृत्य ने कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य के खिलाफ छेड़खानी का आरोप लगाया। इस बात को लेकर महिला के परिजनों और कॉलेज के विद्यार्थियों ने जमकर हंगामा किया। आरोपी प्रभारी प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई में देरी का आरोप लगाते हुए विद्यार्थियों ने लालघाटी थाने पर पहुंचकर पुलिस के खिलाफ भी नारेबाजी की। गुस्साए परिजन और छात्रों ने प्राचार्य के साथ मारपीट तक कर दी।


मध्य प्रदेश के उज्जैन में रहने वाली 10वीं कक्षा की छात्रा से गुजरात के अहमदाबाद में जिद्दी नाम के लड़के ने सोशल मीडिया पर पहले छात्रा से दोस्ती की, फिर उसे अहमदाबाद बुलाकर होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया। छात्रा का आरोप है कि, आरोपी लड़के द्वारा शादी का झांसा देकर उससे कई बार ज्यादती की। इसके बाद उसे वहां से रवाना कर दिया।  इसके बाद परिवार ने चिमनगंज मंडी थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया


भारतीय शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में देश और दुनिया में सर्वाधिक प्रतिष्ठित महोत्सव तानसेन समारोह का संगीत धानी ग्वालियर में भव्य रंगारंग शुभारंभ हुआ। हजीरा स्थित संगीत सम्राट तानसेन की समाधि के समीप शिवपुरी की ऐतिहासिक छत्रियों की थीम पर बने भव्य और आकर्षक मंच पर प्रस्तुतियां हुई। इसमें  सुप्रतिष्ठित संतूर वादक पद्मश्री पं. सतीश व्यास को इस साल के राष्ट्रीय तानसेन सम्मान से अलंकृत किया गया।


छिंदवाड़ा जिले के कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने कोरोना की गाइडलाईन के पालन करने की शर्त पर कोचिंग सेंटरों का संचालन करने की अनुमति दे दी है।
लेकिन कक्षा पहली से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए कोचिंग पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगी। वहीं पालकों से लिखित सहमति लेना अनिवार्य होगा।


सागर की अमूल्य धरोहरों, ऐतिहासिक इमारतों, प्राकृतिक स्थानों और सांस्कृतिक महत्व की विरासत को सहेजने के लिए कलेक्टर दीपक सिंह ने मुहीम शुरू कर दी है। अब बच्चे, युवा, पर्यटक सागर शहर की विरासत से रूबरू हो सकेंगे। शहर से पहचान कराती ऐसी ही एक किताब ‘वॉकिंग दी हेरीटेज ऑफ सागर’ बुक को लांच किया गया है। 

 

 


By - Anuj Goutam
27-Dec-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.