तेज रफ़्तार वाहन ने बाईक को मारी टक्कर, एक की गई जान एक घायल || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 

 

खदान में कई दिनों तक काम करने के बाद घर लौट रहे मजदूर हादसे का शिकार हो गए। जिसमे एक मजदूर की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना खिमलासा- मालथौन रोड के गढौली जवाहर गांव के पास की है। जानकारी के मुताबिक 20 वर्षीय राजू बंजारा और 18 वर्षीय जगत बंजारा दोनों अशोकनगर जिले के चंदेरी थाने के दुधराई में स्थित खदान में मजदूरी का काम करते थे ओर वहीं रहते थे। वहां से दोनों अपने घर सीपुरखास आ रहे थे तभी गढौली जवाहर गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने इन दोनों बाइक सवारों को टक्कर मार दी। घटना की जानकारी मिलते ही डॉयल 100 मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस से दोनों को खुरई सिविल अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने जांच के बाद राजू बंजारा को मृत घोषित कर दिया तो वही जगत बंजारा का इलाज जारी है।

 

 

 

 


By - Manoj Badhwani
27-Dec-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.