महिला आयोग के नाम पर अड़ीबाजी का मामला 2 महिलाओं समेत 3 गिरफ्तार

 

 

एमपी के बैतूल में महिला आयोग के नाम पर अड़ीबाजी किये जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां खुद को महिला आयोग का पदाधिकारी बताने वाली दो महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जो एक स्वास्थ्य कर्मी को ब्लैकमेल कर रही थी। पुलिस ने महिलाओं को 10 हजार की रकम लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। जहां उन्हें पूछताछ के लिए दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
बताया जा रहा है। कि बैतूल गंज इलाके में रहने वाले स्वास्थ्य कर्मी राजेश यादव का उनके पड़ोसी परिवार से मकान की पुताई को लेकर विवाद चल रहा था। जिसकी शिकायत पड़ोसियों ने इन महिलाओं से की। खुद को संस्था मानव अधिकार और सामाजिक आयोग दिल्ली से जुडी हुई बताने लगी। जायसवाल उसके पुत्र ने राजेश यादव से बात की और उसे महिला प्रताड़ना मामले में उलझाने, गिरफ्तार कराने की धमकी देना शुरू कर दिया। यहां तक कि इस मामले को सुलझाने के लिए एक लाख रुपये की मांग कर डाली। जब राजेश को यह मामला अड़ीबाजी का लगने लगा तो उसने बैतूल एसपी से मदद की गुहार लगाई जिसके बाद आरोपी महिलाओ को रकम दिया जाना तय किया गया। और इन महिलाओं को रंगे हाथो दबोच लिया। पुलिस ने शीतल जायसवाल,प्रिया नरूला और पृथ्वीराज जायसवाल के खिलाफ धारा 384 के तहत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।


By - Mahesh Chandel (Betul MP)
27-Dec-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.