नगर पालिका द्वारा किया जा रहा गलत निर्माण, पार्षद सहित समस्त रहवासियों ने कार्य का किया बहिष्कार
एमपी के उज्जैन के नागदा में वार्ड 14 में नाली निर्माण कार्य किया जा रहा था, लेकिन वार्ड के लोग और पार्षद भूपेंद्र राणावत ने पहुंचकर कार्य को गलत बताते हुए विरोध किया। उन्होंने मीडिया से कहा कि गलत तरह से निर्माण कार्य कराया जा रहा है और उल्टा नाला निर्माण कार्य किया जा रहा है। वार्ड पार्षद भूपेंद्र राणावत ने नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि ओपी गहलोत पर आरोप लगाते हुए कहा कि बिना वार्ड पार्षद को पता चलाए और बिना रहवासियों को जानकारी दिए इंजीनियर ने आकर नक्शा बनाकर ले गए और बिना जानकारी के कार्य करने पर वार्ड पार्षद के साथ जनता ने विरोध किया।
वार्ड पार्षद और रहवासियों ने चेतावनी दी कि अगर वार्ड में गलत तरीके से कार्य किया गया तो अच्छा नहीं होगा। अब नागदा नगर पालिका अपने ही सरकार के वार्ड पार्षद के विरोध से घिरती नजर आ रही है। पहले भी नागदा नगर पालिका के कार्यों पर सवालिया निशान लग चुके हैं। वार्ड पार्षद भूपेंद्र राणावत ने बताया कि नगर पालिका द्वारा किया जा रहा निर्माण कार्य गलत है और इससे वार्ड के रहवासियों को परेशानी होगी।
उन्होंने मांग की कि निर्माण कार्य को सही तरीके से किया जाए और रहवासियों की समस्याओं का समाधान किया जाए। नागदा नगर पालिका के कार्यों पर सवालिया निशान लग चुके हैं और अब वार्ड पार्षद और रहवासियों के विरोध के बाद नगर पालिका को अपने कार्यों की समीक्षा करनी होगी। देखना होगा कि नगर पालिका अपने कार्यों में सुधार करती है या नहीं।