नगर निगम के अफसर के घर और दफ्तर पर में EOW का छापा, दस्तावेज खंगाल रही टीम | MP Indore News
मध्यप्रदेश में EOW ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। EOW की टीम ने इंदौर नगर निगम के एक अफसर के ठिकानों पर कार्रवाई की। मंगलवार सुबह नगर निगम के उद्यान विभाग के अधिकारी चेतन पाटील के घर और नगर निगम दफ्तर पर छापेमारी की। उनपर आय से अधिक संपत्ति का आरोप लगा है। चेतन पाटील, जो लंबे समय से उद्यान विभाग की कमान संभाल रहे थे उन पर आरोप है कि उन्होंने इंदौर में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रमों के लिए पौधों और बागवानी सामग्री की खरीदी में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की।
सूत्रों के मुताबिक EOW कई दस्तावेज मिले है और अब वो सभी दस्तावेजों की पड़ताल कर रहे है। EOW रामेश्वर यादव ने बताया कि जांच में अभी तक दो जमीन, एक दो मंजिला मकान, दो पहिया वाहन, 20 लाख रूपए कीमत का सोना,25 लाख का बीमा 1.5 लाख नकद और कुछ दस्तावेज मिले हैं। कुलमिलाकर 1 करोड़ 85 लाख की सम्पत्ति सामने आई है। जांच अभी जारी है।
EOW की कार्रवाई के बाद इस पर राजनीति भी शुरू हो गयी है। नगर निगम में सियासी घमासान मच गया। नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने महापौर पर सीधा हमला बोलते हुए कहा की पुष्पमित्र भार्गव के महापौर बनते ही निगम में भ्रष्टाचार की जड़ें गहरी हो चुकी हैं। -
हालांकि , EOW की कार्रवाई अभी जारी है, जांच का दायरा और बढ़ सकता है। पाटील के लेन-देन के रिकॉर्ड और संपत्ति के दस्तावेजों की जांच की जा रही है। यह भी संभावना है कि इस मामले में और बड़े खुलासे हों सकते हैं।