Sagar- 30 गांव के गरीबों के नाम से निकाले करोड़ो रूपये, एसपी से शिकायत
सागर के परासई खुर्द गांव में समूह के नाम पर महिलाओं के साथ धोखाधड़ी की गई। उनके दस्तावेज जमा कराकर फाइनेंस कंपनी से पैसे निकाले गए। लेकिन किस्तें जमा नहीं की। बैंक वाले घर पहुंचे तो महिलाओं को धोखाधड़ी की जानकारी मिली। इन गरीब महिलाओं को बसूली के नोटिस थमाए जा रहे है,
जिससे परेशान महिलाओं ने एसपी कार्यालय पहुंचकर मामले की शिकायत की है। यह धोखाधड़ी करने का आरोप गढ़ाकोटा में रहने वाली प्रियंका पटेल पर लगे है जो महिलाओं को समूह लोन दिलाने का काम करती है, इस गांव की 47 महिलाओं के नाम पर 40- 40 हजार की किश्त निकाली, किसी किसी के नाम पर चार चार कंपनियों से पैसे निकाल लिए, उन्हें केवल 5 हजार दिए बाकी खुद रख लिए, इस तरह केवल परासई खुर्द गांव में गरीबो के नाम पर कम से कम 15 लाख रूपये हड़प लिए,
लेकिन यह किसी एक गांव की कहानी नहीं है, आरोप है कि प्रियंका उर्फ़ संगीता पटेल ने गोंची, दुधोनियाँ, बोधा पिपरिया, रेंझा, सहजपुरी, परर्का, मानगढ़, नंदरई,, पुराई , बरपानी, ग्वारइ जैसे 30 से अधिक गांव की 450 से 500 महिलाओं के साथ फ्राड किया गया है, जिसमे मजदूरी करने वाले, लकड़ी बीनने वाले, तेंदूपत्ता तोड़ने वाली, बर्तन साफ करने वाली गरीब महिलाओ के नाम पर करीब 2 करोड़ रूपये निकाल लिए है, इसकी एक शिकायत पिछले साल अक्टूबर 2024 में भी गई थी लेकिन महिलाओ ने बताया की पुलिस थाने में सांठगांठ हो जाने की वजह से कोई एक्शन नहीं लिया गया, 8 महीने बाद दूसरे गांव की महिलाऐ सामने आई है, इन्हे पिछले एक साल से प्रियंका पटेल अस्वासन दे रही की उनके पैसे जमा कर देंगी लेकिन कुछ नहीं हुआ
शिकायत करने आई देवकी केवट ने बताया कि गढ़ाकोटा की प्रियंका पटेल महिलाओं को समूह लोन दिलाने का काम करती हैं। उनसे पहचान आशारानी गौंड़ ने कराई। उन्होंने गांव की महिलाओं को जोड़कर समूह दिलाने की बात कही। जनवरी 2024 में आशारानी के घर आकर समूह लोन दिलाने का बोला। उन्होंने कहा कि आप लोग गांव की अन्य महिलाओं का समूह बना लो, सबको लोन दिलवा देंगे। जिसके बाद 47 महिलाओं ने समूह बनाया।
महिलाएं तैयार हुईं तो फाइनेंस कंपनी में दस्तावेज जमा कराए। महिलाओं के नाम पर समूह लोन स्वीकृत कराया। सभी महिलाओं से अंगूठा और फिंगर लगवा लिए। जिसके बाद उन्होंने कहा कि अब घर जाओ, तुम्हारे पैसे मिल जाएंगे। लोन निकलने पर प्रियंका पटेल और उनके साथ वालों ने 34-34 हजार रुपए हर महिला के अपने पास रख लिए और 6-6 हजार रुपए दे दिए। उन्होंने कहा कि परेशान मत हो, सभी की किस्त हम लोग जमा करेंगे। लेकिन उन्होंने किस्त जमा नहीं की। बाद में पता चला की ऐसा कई गांव की महिलाओ के साथ किया है तो आज हम लोग शिकायत करने आये है।
महिलाओं ने मामले की जांच कर प्रियंका समेत अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है