युवती को होटल ले गया युवक, मौके पर पहुंचे हिंदू संगठन, साहिल नाम के युवक पर केस दर्ज | MP Ujjain News
मध्य प्रदेश में एक और लव जिहाद का मामला सामने आया है। यहां साहिल नाम का युवक एक हिंदू लड़की को लगातार ब्लैकमेल कर रहा था। वह लड़की के फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे डराता था। साथ ही खुद की जान देने की धमकी भी देता था। यह पूरा मामला उज्जैन का है।
लड़की का आरोप है कि साहिल उसे जावरा हाईवे पर एक होटल में ले गया, जहां उसकी पहले से ही पहचान थी। होटल ले जाकर वह जबरदस्ती करने की कोशिश करने लगा। लड़की ने कई बार विरोध किया, लेकिन होटल संचालक ने न तो मदद की और न ही पुलिस को खबर दी। लड़की ने शोर मचाया जिसके बाद पूरी घटना की सूचना हिंदू संगठनों तक पहुंची। नागदा के बजरंग दल कार्यकर्ता तुरंत होटल पहुंचे और लड़की को साहिल के चंगुल से बचाया। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने साहिल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और होटल संचालक पर भी कार्रवाई की जा रही है।