सावन के पहले सोमवार पर बाबा महाकाल की भस्म आरती दर्शन #Mahakal #BhasmaAarti | sagar tv news |
सावन के पहले सोमवार को उज्जैन में बाबा महाकाल का अभिषेक कर दिव्य भस्म आरती की गई। सावन सोमवार पर बाबा महाकाल की भस्म आरती का विशेष महत्व है। ये आरती ब्रह्म मुहूर्त में की जाती है। मान्यता है कि भस्म आरती मृत्यु के भय को दूर करती है और जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाती है। आइये दर्शन कीजिये भस्म आरती के
बता दे उज्जैन में सावन माह में डेढ़ महीने तक उत्सव को धूमधाम से मनाया जाता है। इसी बीच हर सोमवार को बाबा महाकाल की सवारी भक्तों को दर्शन देने नगर भ्रमण पर निकलती है। इसी लिए बड़ी संख्या में लोग उज्जैन दर्शन करने पहुंच रहे है। इसी को ध्यान में रखते हुए महाकाल मंदिर में भक्तों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। भक्तों के लिए महाकाल लोक के नंदी द्वार से प्रवेश मिलेगा दर्शन के बाद निर्माल्य द्वार से बाहर जाने की व्यवस्था की गई है।