पहले 2 लाख की लूट बताई आरोपी पकड़े गए तो फरियादी ने बताये 10 हजार ! || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||
बीते चौबीस दिसंबर को सागर जिले के कैंट थाना अंतर्गत कगदयाऊ घाटी के पास तीन युवकों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। बड़ा बाजार निवासी अमन जड़िया नाम के फरियादी ने शिकायत दर्ज कराई थी। की उसके साथ मारपीट कर दो लाख रुपयों की लूट की गयी है। वहीँ जब चोरों को गिरफ्तार किया गया तो उनसे करीब ग्यारह हजार रुपये ही बरामद हुए। इस पर फरियादी से पूछताछ की गयी तो उसने दो लाख की जगह इतने ही रुपयों की चोरी होना बताया। कैंट थाना प्रभारी समरजीत सिंह के मुताबिक ऑनलाइन मनी ट्रांजेक्शन का काम करने वाला अमन मकरोनिया से कलेक्शन कर लौट रहा था। जब वो सिविल लाइन स्थित बैंक मशीन में पैसे जमा करने जा रहा था तभी उसके साथ तीन लोगों ने लूटपाट की थी। आरोपियों में शहबाज़ शेख, मोहसिन खान दोनों मछरयाई निवासी और काजी मुहाल निवासी राजीव घोषी ने मिलकर घटना को अंजाम दिया था। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।