सागर- हरियाली तीज पर दिखा महिलाओ का अलग अंदाज भगवान श्री कृष्ण के साथ मनाया ऐसा उत्सव |SAGAR TV NEWS
सागर में चकराघाट स्थित श्री देव धनुषधारी मंदिर में को स्वर्णकार समाज की महिलाओं ने हरियाली तीज का आयोजन किया जिसमे सभी महिलाएं हरे रंग की साड़ी, लहंगा ,हरी लाल चूड़ियाँ और हाथों में मेहंदी के साथ ही सम्पूर्ण सोलह श्रृंगार करके भागवन श्री कृष्ण को झूला उत्सव और झूला झूलाया , महिलाओं ने भगवान श्री कृष्ण के संगीत में गीत गए इस कार्यक्रम में स्वर्णकार समाज की महिलाओं ने सम्मिलित होकर जिससे हम सब महिलाओं ने सुन्दर बने और सभी महिलाओं हरियाली तीज का भगवान श्री कृष्ण के साथ उत्सव मनाया।
इस कार्यक्रम के अवसर पर कल्पना संजय सोनी ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस बर्ष भी हरियाली तीज पर्व बड़ी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इस पर्व पर सभी महिलाओं के द्वारा भगवान् शिव जी को प्रसन्न करने के लिए यह उत्सव आयोजन किया जाता है जिसमें सभी महिलाओं के द्वारा हरे रंगों से सराबोर रहती घरों में सुख समृद्धि आती है रोग दोष नहीं होता है और वैभव प्राप्त होता है महिलाओं के द्वारा अपने पति की दीर्घायु की कामना करते है।