Sagar-जेल पहुंचे विधायक, कैदियों के साथ मनाया कृष्ण जन्मोत्सव |SAGAR TV NEWS|
पूरे देश में आज कृष्ण जन्मोत्स्व बड़े ही धूम धाम हर्ष उल्लास के साथ मनाया जा है, मंदिरो में सुबह से ही पूजन अर्चन के लिए भक्तों की लंबी लंबी कतारें लग रही है, जेल और पुलिस थानों के लोकप में इसका विशेष महत्व रहता है, श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर सब जेल बंडा में धूमधाम के साथ भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया।
जिसमें बंडा विधायक वीरेंद्र सिंह लम्बरदार सहित अन्य लोग शामिल हुए। यहां कैदियों के द्वारा कृष्ण लीला का मंचन भी किया गया, जिसमे भगवान के प्रकट उत्स्व को कैदियों ने विशेष रूप से दिखाया, मौजूद पंडित के द्वारा भगवान श्री कृष्ण की विधि विधान के साथ पूजा की। इसके पश्चात छोटे से बालक को कृष्ण जी के स्वरूप में सजाया और कृष्ण जी का जन्मोत्सव मनाया गया।