Sagar- नए अध्यक्षों की स्वागत रैली में उमड़े कॉंग्रेसी, भीगते पानी में दिखा कार्यकर्ताओं का जोश
सागर में गुरुवार को कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला दोनों ही नवागत अध्यक्षों का शहर में रैली निकालकर नागरिक अभिनंदन किया गया शहर में जगह-जगह पर मंच लगाकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया शहर अध्यक्ष महेश जाटव और ग्रामीण अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा भगवानगंज चौराहे से रैली लेकर शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए तीन बत्ती पहुंचे थे जहां गौर साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और इसके बाद कांग्रेस कार्यालय पहुंचे जहां अध्यक्षद्वय ने श्री गणेश पूजन करके आज अपना कार्यभार ग्रहण किया,
जिला ग्रामीण अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह मुंहासा सुबह भोपाल से रवाना हुए। रास्ते मे विदिशा, ग्यारसपुर,बागरोद मे स्वागत कार्यक्रम से सम्मलित होते हुए 1 बजे राहतगढ़ मे कांग्रेस कार्यकर्त्ताओ द्वारा नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत का किया गया। राहतगढ से गाडियो के काफिले के साथ मुहासा सिहोरा होते हुए, 2 बजे मोतीनगर चौराहे पर पहुंचे। जहाँ पूर्व विधायक सुनील जैन के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्त्ताओ द्वारा बुदेली परंपरा से स्वागत किया गया। इसके बाद शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव, ग्रामीण अध्यक्ष भूपेन्द्र मौहासा संयुक्त रेली के रूप मे भगवानगंज पहुंचे।
बाबा भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विशाल रैली के रूप मे राधा तिगड्डा से मस्जिद होते हुए आम जन से आशीर्वाद लेते हुए, तीनबती पर हनुमान जी की पूजा करके, सर डॉ हरिसिंह गौर की मूर्ती पर माल्यार्पण कर, कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर पूज्य राष्ट्रपिता महात्मा गाधी जी एवं राजीव गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यालय मे सनातनी परम्परा से पूजन अर्चन कर कार्यभार ग्रहण किया। अध्यक्ष द्वय भूपेन्द्र सिंह मुहासा, महेश जाटव ने समस्त कांग्रेस परिवार के लोगो से आशीर्वाद देने पर आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस जन एवं जन समूह उपस्थित रहा ! रैली को कांग्रेस पार्टी के समस्त पदाधिकारी, पूर्व विधायक, वरिष्ठ कांग्रेस नेता, प्रदेश जिला कांग्रेस पदाधिकारी, शहर एव ग्रामीण समस्त निर्वाचित जनप्रतिनिधीयो, ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष,कांग्रेस के समस्त संगठन, सेवादल,युवक काग्रेस, महिला कांग्रेस, NSUI, संगठन के समस्त प्रकोष्ठ सही समस्त कांग्रेस परिवार जनो से अधिक से अधिक संख्या मे पधार कर रैली को सफल बनाया।