Sagar - नेशनल हाईवे से जुड़ेगी शहर की सड़के, ट्रैफिक सुधारने 3500 करोड़ रुपए खर्च कर रही सरकार

 

सागर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए सैकड़ो करोड रुपए खर्च किए गए, लेकिन ट्रैफिक के हालात अभी तक सुधार नहीं पाए हैं अब इस समस्या को देखते हुए सागर शहर की प्रमुख सड़कों को नेशनल हाईवे से जोड़ा जा सकता है क्योंकि ट्रैफिक के दबाव को कम करने के लिए केंद्र सरकार 3500 करोड रुपए खर्च करने की योजना पर विचार कर रही है

 

 

 

इस प्लान के तहत सागर शहर के व्यस्ततम इलाकों को सीधा नेशनल हाईवे 146 से जोड़ने की तैयारी की जा रही है मुख्य रूप से शहर के प्रमुख रास्तों में मोती नगर भगवानगंज स्टेशन रोड सिविल लाइन और मकरोनिया चौराहा को नेशनल हाईवे से जोड़ा जाएगा.

 

 

 

 

दरअसल सागर शहर में किसी भी रास्ते से निकलने पर लोगों को ट्रैफिक की समस्या का सामना करना पड़ता है ऐसे में सागर की सांसद लता वानखेड़े और विधायक शैलेंद्र जैन ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की और उन्हें ट्रैफिक की समस्या पर विस्तार से प्रेजेंटेशन दिया इसके बाद उन्होंने इसे स्वीकार करते हुए अधिकारियों को जल्द से जल्द इस परियोजना पर डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए हैं

 

 

 

 

बता दें कि भोपाल से कानपुर तक 4 टू 6 लाइन हाईवे का बहुत तेजी से कम चल रहा है जो 2026 में पूरा हो जाएगा, इस नेशनल हाईवे को 146 नाम दिया गया है इसी हाईवे से मोती नगर से लेकर मकरोनिया रेलवे ओवर ब्रिज तक की सड़क जोड़ी जाएगी इसमें तीन फ्लाई ओवर बनेंगे.

 

 

 

 

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के सामने जो प्रेजेंटेशन दिया उसके अनुसार मोती नगर चौराहे से फ्लाई ओवर शुरू होगा जो राहतगढ़ बस स्टैंड स्थित पुरानी रेलवे फाटक को पार करते हुए रेलवे लाइन के ही किनारे किनारे राधा तिराहे होते हुए स्टेशन रोड के बाहर उतरेगा. इसकी वजह से प्लेट फॉर्म नंबर दो की सड़क और राहतगढ़ बस स्टैंड तक जो जाम लगा रहता है फ्लाईओवर बनने से इस जाम से राहत मिलेगी

 

 


वहीं पीली कोठी से सिविल लाइन चौराहा होते हुए कठवापुल हनुमान मंदिर तक एक फ्लाई ओवर ले जाएंगे जो एकदम सीधा होगा इस रोड पर आर्मी की जमीन लगी हुई है इसलिए लंबाई और ऊंचाई दोनों चीजों का ध्यान रखा जाएगा ,

 

 

 

सागर की जनता जहां हर समय परेशान होती है वह मकरोनिया चौराहा यहां पर मकरोनिया के रेलवे ओवर ब्रिज से लेकर चौराहा तक फ्लाई ओवर बनेगा जिसमें चार भुजाएं होगी सर्वे के बाद इसकी फाइनल डिज़ाइन तैयार होगी.


By - sagar tv news
24-Aug-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.