अब पत्थरबाजों की खैर नहीं सीएम ने सख्त कानून बनाने का किया ऐलान || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 

सरकारी कर्मचारियों या संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने और पत्थर चलाने वालों की अब खैर नहीं, पत्थरबाजों को लेकर मध्यप्रदेश सरकार ने कानून बनाने का ऐलान किया है।पत्थरबाजों के खिलाफ सख्त कानून बनाने को लेकर सीएम ने कहा कि किसी को भी सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।य दि किसी को विरोध करना है तो वो शांतिपूर्वक विरोध कर सकता है, पर उपद्रवियों को बख्शा नहींजाएगा।
सीएम ने कहा कि मध्यप्रदेश में पत्थरबाजों पर सरकार सख्त कार्रवाई करेगी,पत्थरबाजी से डर और अव्यवस्था का माहौल पैदा होता है। इस तरह की घटनाएं करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा, ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई करने के लिए सरकार कानून लेकर आ रही है। सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाला ही नुकसान की भरपाई करेगा। आरोपी की संपत्ति को राजसात कर नुकसान की भरपाई की जाएगी।


By - Sagar Tv News
03-Jan-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.