पुलिस कांस्टेबल की बाइक कार से टकराई युवको ने की, CCTV में कैद हुई घटना | Rewa Car Video

 

CCTV फुटेज में कैद ये हैरान करने वाली तस्वीरें एमपी के रीवा शहर की हैं। जहां एक पुलिस कांस्टेबल की बाइक एक कार से टकरा गई तो कार सवार दो युवकों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। जान बचाने के लिए कांस्टेबल उछलकर कार के बोनट पर चढ़ गए। लेकिन आरोपी रुके नहीं, बल्कि उन्हें बोनट पर लटकाए हुए कुछ दूर तक घसीटते ले गए।

 

 

घटना गुरुवार शाम सिविल लाइन थाना क्षेत्र के शिल्पी प्लाज़ा के पास हुई। सेमरिया थाना अंतर्गत शाहपुर चौकी में पदस्थ आरक्षक अतुल पांडेय किसी काम से शिल्पी प्लाजा गए थे। इसी दौरान उनकी बाइक एक कार से टकरा गई थी। बताया गया कि बाइक-कार टक्कर के बाद शुरू हुआ मामूली विवाद शांत हो चुका था, लेकिन अचानक कार सवार युवकों ने बदले की नीयत से कांस्टेबल पर कार चढ़ाने की कोशिश की।

 

इस सनसनीखेज वारदात का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी ध्रुव श्रीवास्तव और दूसरा आरोपी आदित्य केसरवानी बताया जा रहा है। कार में एक अन्य युवक भी मौजूद था।

 

 

 


By - Sagar Tv News
29-Aug-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.