चोरी की 2 बाइक बरामद, पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 3 आरोपी गिरफ्तार, 1 फरार |SAGAR TV NEWS|

 

एमपी के अनूपपुर जिले की रामनगर पुलिस ने बाइक चोरी की वारदातों पर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए चोरी की गई दो मोटरसाइकिल बरामद कर लीं। साथ ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है। रामनगर पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में सक्रिय बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार आरोपियों से और भी चोरी की घटनाओं का खुलासा हो सकता है। पुलिस के अनुसार अपराध क्रमांक 242/25 धारा 303(2) बीएनएस में दर्ज मामले में चोरी हुई हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल को बरतराई से बरामद किया गया है।

 

वहीं दूसरी मोटरसाइकिल ग्राम ऊरा स्थित खंडहरनुमा झाला से जप्त की गई। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ करने पर उन्होंने बाइक चोरी करने की बात कबूल कर ली है। पुलिस का मानना है कि यह गैंग लंबे समय से सक्रिय था और आसपास के इलाकों में वारदातों को अंजाम दे रहा था। फिलहाल फरार आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है। रामनगर थाना प्रभारी सुमित कौशिक ने बताया कि पुलिस लगातार अपराधियों पर नजर बनाए हुए है।

 

 

चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता को सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की जरूरत है। रामनगर पुलिस की इस कार्रवाई ने न सिर्फ चोरी की गई मोटरसाइकिलें वापस दिलाई हैं, बल्कि अपराधियों के हौसले भी पस्त किए हैं। अब देखना होगा कि फरार आरोपी कब पुलिस की गिरफ्त में आता है।

 

 

 


By - Sagar Tv News
10-Sep-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.