Sagar -दशहरे पर मंत्री गोविंद राजपूत में किया शस्त्र पूजन, कलेक्टर एसपी भी रहे मौजूद |SAGAR TV NEWS|
दशहरा यानी विजयादशमी के मौके पर सागर पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन किया गया। कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने पुलिस लाइन पहुंचकर शस्त्र पूजन किया। पारंपरिक रीति-रिवाज और विधि-विधान से शस्त्रों की पूजा की गई। मंत्री राजपूत ने प्रतीक स्वरूप तलवार से कुम्हड़ा (सफेद कद्दू) की बलि दी। इस दौरान कलेक्टर संदीप जीआर, एसपी विकास शहवाल ने वाहनों का पूजन किया। कार्यक्रम में मंत्री राजपूत ने पुलिस के पास मौजूद हथियारों की जानकारी ली और उनके उपयोग के संबंध में जाना।
विजयादशमी पर पुलिस विभाग में शस्त्र पूजन करने की परंपरा रही है। इसी परंपरा के अनुसार पुलिस लाइन में हुए कार्यक्रम में पूरे विधि विधान और नियमों के अनुसार शस्त्रों और पुलिस के वाहनों का पूजन किया गया। साथ ही जिले की खुशहाली और उन्नति के लिए हवन का आयोजन भी किया गया। जिले के सभी थानों में स्थित शस्त्रागारों में शस्त्र पूजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री राजपूत ने कहा कि सरकार ने तय किया था कि मंत्री और जनप्रतिनिधि अपने-अपने जिलों में शस्त्र पूजन करेंगे। इसके तहत सागर पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन किया। शस्त्रों की पूजा हमें धर्म, कर्म और कर्तव्यों का बोध दिलाती है। भगवान राम ने भी शस्त्र पूजा की है। शस्त्रों का उपयोग पूजन के साथ ही रक्षा की दृष्टि से होता रहा है। शस्त्र देश की रक्षा और असत्य के खिलाफ हमेशा उपयोग हुआ है। दशहरा पर हर वर्ग अपने-अपने अनुसार पूजन करता है।