पुराने विवाद में 2 लोगो को मारी गोली || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||
सागर जिले के केसली थाना क्षेत्र में पैसों के लेनदेन को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। घटना केसली के ब्लैकी गांव की है। जहां एक ही यादव समाज के दो पक्षों में हुए विवाद में गोलियां चली। जिसमें एक पक्ष के देवी सिंह और नंदराम यादव गंभीर रूप से घायल हो गए घायल को इलाज के लिए सागर जिला अस्पताल लाया गया जहां पर नंदराम यादव की मौत हो गई। वही आरोपी घटना स्थल से फरार हो गए। एडिशनल एसपी विक्रम सिंह ने बताया कि पुराने लेन देन को लेकर विवाद हुआ जिसमे एक की मौत हो गई एक घायल है। तीन आरोपी दिनेश मनोहर भरत यादव है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस टीम जुट गई है। फिलहाल मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।