CM शिवराज ने मंत्रियो के साथ की चाय पर चर्चा || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज से मंत्रियों के साथ चाय पर चर्चा शुरू कर दी है। सीएम ने सबसे पहले प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग के साथ चर्चा की इसके बाद खेल, तकनीकी शिक्षा मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के साथ बात की। दोनों मंत्रियों ने विभागों के क्रियाकलापों और कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी सीएम को दी, इसके साथ सुझाव भी दिए। सीएम ने दोनों मंत्रियों से उनके विभागों के बारे में चर्चा करने के बाद उन्हें कुछ निर्देश भी दिए। सीएम शिवराज सिंह चौहान इसके पहले मध्य प्रदेश के अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए चर्चा की थी और उन्हें व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए थे। इस दौरान उन्होंने कुछ अधिकारियों पर कार्रवाई भी की थी।