TOP_10_मध्यप्रदेश : Murder के मामले में विधायक रामबाई के पति का गिरफ्तारी वारंट जारी

 

 

सीएम अगले एक महीने में प्रदेश की 16 नगर निगमों में पहुचंगे। इस दौरान वह गरीबो के घर पर ही खाना खायंगे। कार्यक्रम की शुरुवात 6 जनवरी से इंदौर से हो चुकी है। 5 फरवरी तक उनके दौरे प्रस्तावित है। 15 जनवरी को सागर में भी संभावित दौरा है। मुख्यम्नत्री ने गुरुवार को आयुक्तों और अधिकारियो से चर्चा की। कहा कि योजना ऐसी बनाए, जो जमीन पर उतार सके। अप्रैल में संभावित निकाय चुनाव है उनकी यह तैयारी आगामी निकाय चुनावों के मद्देनजर है।  

मध्यप्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति की पहली बैठक 12 जनवरी को होने जा रही है। पार्टी में अनुशासनहीनता के दर्जन भर से ज्यादा मामलो पर समिति में विचार किया जाना है। इसमें कुछ पर तो गाज गिरना तय है। वही कुछ मामले ऐसे है जिमसे संशय है की कार्यवाही होगी या नहीं।


मध्यप्रदेश में शिवराज कैबिनेट विस्तार के बाद भाजपा के सीनियर नेताओं में बगावत भरे सुर सामने आ रहे हैं। पूर्व मंत्री अजय विश्नोई लगातार पार्टी की नीतियों पर सवाल उठा रहे हैं। अजय विश्नोई ने एक बार फिर से सवाल उठाया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि शिवराज सिंह चौहान जबलपुर और रीवा जिले का प्रभार खुद लें।

प्रदेश में हुए उपचुनाव में सुरखी विधानसभा क्षेत्र से गोविंद सिंह राजपूत को ऐतिहासिक जीत मिली थी। उपचुनाव में मिली जीत के बाद गोविंद सिंह राजपूत ने राजस्व एवं परिवहन मंत्री की शपथ ली। राजस्व व परिवहन मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत पहली बार भोपाल से सागर पहुंचे। उनका शहर में जगह जगह स्वागत किया गया।



सरकारी अफसरों और कर्मचारियों को अवकाश के दिन काम पर बुलाने को लेकर आइएएस अदिति गर्ग का दर्द सामने आया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए इस दर्द को न सिर्फ बयां किया, बल्कि सलाह भी दी। उन्होंने लिखा- यदि काम में क्वालिटी चाहिए तो हमें लोगों के निजी समय का सम्मान करना ही होगा।


महाराष्ट्र के सोलापुर में बंधक बनाये गये कटनी जिले के 52 श्रमिकों को छुड़ाने में सफलता मिली है। शुक्रवार की देर रात श्रमिकों को सकुशल स्लीमनाबाद लाया गया। जिला प्रशासन की सक्रियता और महाराष्ट्र की सोलापुर पुलिस के सहयोग से बंधक बनाए गए श्रमिक सकुशल घर लौटे।


राजगढ जिले के कुरावर से कुछ ही दूरी पर स्थित शिवपुरा और गणूपुरा में पार्वति नदी से सोने के सिक्के निकलने की अफ वाह कुछ इस तरह फैली कि लोगों ने नदी को ही खोदना शुरू कर दिया। देखते ही देखते एक के बाद एक गांव के सैकड़ों लोग नदी खोदने के लिए पहुंच गए। मामले की जानकारी जब राजस्व विभाग को लगी तो वहां पटवारी भी देखने के लिए पहुंचे। लेकिन वहां सिक्के वगैरा तो नहीं मिले। गांव के लोग बड़ी संख्या में खुदाई करते हुए जरूर नजर आए।

रीवा. पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पीछे स्थित चक्रधर सिटी सेंटर के पास कुछ लोग एक युवक को जबरदस्ती अपने साथ उठा कर ले गए। शुक्रवार की शाम अपरहण की खबर से अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर मौके पर सिविल लाइंस पुलिस पहुंच गई। हालंाकि बाद में कुछ देर बाद युवक मिल गया।


बसपा विधायक रामबाई के पति गोविंद सिंह की गिरफ्तारी का वारंट जारी हुआ है। कांग्रेस नेता देवेन्द्र चौरसिया हत्याकांड के मामले में हटा कोर्ट ने गोविंद सिंह का गिरफ्तारी वारंट जारी किया है और गोविंद सिंह को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है। बता दें कि साल 2019 में कांग्रेस नेता देवेन्द्र चौरसिया की हत्या की गई थी और हत्या के मामले में विधायक रामबाई के पति गोविंद सिंह और देवर चंदू सिंह समेत सात नामजद सहित 19 अन्य लोगों पर मामला दर्ज किया गया था।

शिवपुरी जिले की कोलारस पुलिस ने नगर में खपा रहे नकली नोटो के मास्टर माइंड तीन युवको को पकडक़र उनके पास से 20 नकली नोट 200-200 के बरामद किए है। आरोपियों ने बताया कि उन्होने यू ट्यूब पर यह नकली नोट बनाना सीखा था। पुलिस ने तीनो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर आज अंतर्राष्ट्रीय स्तर की एक्शन फिल्म धाकड़ का  शुभारंभ किया। भोपाल के इक़बाल मैदान में कार्यक्रम किया गया
 भोपाल, बैतूल और पचमढ़ी में शूटिंग होगी। कंगना ने गैंग रेप के आरोपियों को लेकर बड़ा बयान दिया बोली इन आरोपियों को चौराहे पर लटकाया जाय 


By - Anuj Goutam
09-Jan-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
चालबाज बीवी ने पति का 20 लाख रुपए का कराया बीमा फिर...
by sagarttvnews, 15-Apr-2024
बागेश्वर धाम ने सुनाई राम की महिमा ,जुगल किशोर दरबार से बताया नाता ,जानिए पन्ना में कब करेंगे कथा
by sagarttvnews, 13-Apr-2024
देवी पूजन के बीच सामने आई हैरान करने वाली खबर, महिला के परिजन क्या बोले? जानिए पूरा मामला?
by sagarttvnews, 12-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.