कांग्रेस के प्रदर्शन में पुलिस और कार्यकर्ताओं में हुई छीना झपटी || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर के तीन बत्ती के पास किये गए कांग्रेस के प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं और पुलिस में झूमाझटकी हो गयी। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि पुलिस बनायी गयी अर्थी को छेंनी का प्रयास कर रही थी जिसमें वो सफल भी हो गयी। दरअसल पूर्व मंत्री और प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में सीएम हेल्पलाइन 181 शिकायतों में लापरवाही के चलते कांगेस कार्यालय से 181 की शव यात्रा निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच छीनाझपटी हुई। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यलय में इक्कठे हुए सागर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएम हेल्पलाइन181 की शव यात्रा निकाली। वहीँ मुख्यमंत्री के नाम कांग्रेस ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन भी सौंपा। प्रदर्शन को लेकर सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा लोगों के निराकरण के लिए चलाई जा रही 181 सीएम हेल्पलाइन लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है। जनता द्वारा की गई शिकायतों को वापिस लेने के लिए थाने ओर विभागों द्वारा दवाब बनाया जाता है। उन्होंने कहा की सागर जिले में दस हजार से ज्यादा शिकायत लंबित है। इस व्यवस्था को सुधारने और सरकार को चेताने प्रदर्शन किया है। आगामी 26 जनवरी को सभी कांग्रेसी इसका हिसाब लेंगे।


By - sagar tv news
09-Jan-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.