अब ट्रांसजेंडरों के पास भी होगी खुद की आईडी भोपाल से पहली बार हुई शुरुआत

 

 

अब ट्रांसजेंडरों के पास भी खुद की आईडी होगी। देश में पहली बार भोपाल में ट्रांसजेंडर्स को पहचान पत्र जारी किए गए हैं। अब तक ट्रांसजेंडर के पास व्यक्तिगत आईडी नहीं होती थी। उनके पास आधार, वोटर कार्ड जैसे दस्तावेज होते हैं। लेकिन अलग से ट्रांसजेंडर की आईडी नहीं थी। पहली बार देश में भोपाल से इसकी शुुरुआत हुई है। कलेक्टर अविनाश लवानिया ने शुक्रवार को दो ट्रांसजेंडर्स को यह जारी भी कर दिए हैं। अब भोपाल देश में पहला ऐसा जिला बन गया है। जहां ट्रांसजेंडर्स के पास उनका पहचान पत्र होगा। बता दें की भोपाल जिले में 167 थर्ड जेंडर हैं। जो वोटिंग लिस्ट में हैं। इनकी संख्या और ज्यादा भी हो सकती है।  जिन्हें यह जारी किया गया है। उनमें संजना सिंह और जुबेर सैयद जूली शामिल हैं। पहचान पत्र बनने पर थर्ड जेंडर संजना सिंह राजपूत ने खुशी जाहिर की है संजना का कहना है कि अभी तक उनके समुदाय के लिए कोई भी पहचान पत्र नही होता था। जिसकी वजह से कई मामलों में उन लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब जब सरकार ने ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से पहचान पत्र दिए हैं। तो अच्छा लग रहा है।


By - sagar tv news
10-Jan-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.