जब तक जिला पंचायत सीईओ को नहीं हटाया जायेगा तब तक नहीं होगा पंचायत का काम | STVN INDIA|SAGAR TV NEWS

 

 

जिला पंचायत सीईओ के खिलाफ सभी कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया है। और हड़ताल पर चले गए हैं। जिससे अब पंचायत का सारा कामकाज ठप्प हो गया है। मामला एमपी के उमरिया से सामने आया है। जहाँ जिला पंचायत उमरिया के सीईओ अंशुल गुप्ता को हटाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर रहे पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग के जिले भर के कर्मचारी कल से सामूहिक अवकाश पर जा रहे है। आज उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन कलेक्टर को दिया है। और बुधवार से उनकी कलम बंद रहने वाली है। कर्मचारियों के लामबंद होकर मोर्चा खोलने की वजह सीईओ का अभद्र व्यवहार बताया गया। जिसमें ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव से लेकर रोजगार सहायक उपयंत्री और एसडीओ भी शामिल हैं। कर्मचारियों की माने तो उनका यह आंदोलन सीईओ को हटाने तक जारी रहने वाला है। कर्मचारियों की शिकायत पर जिले के कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने जांच का भरोसा तो दिया है। लेकिन कर्मचारी सीईओ को हटाने से कम पर मानने को तैयार नही है।-


By - Rajkumar Goutam (Umariya MP)
12-Jan-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.