स्कूली बच्चों को दी गयी महिला सुरक्षा, नशा मुक्ति जैसी जरूरी जानकारी || SAGAR TV NEWS ||

 

 

 

महिलाओं और बच्चियों पर बढ़ते हुए अपराधों और जागरूकता को लेकर सागर जिले के जैसीनगर पुलिस ने स्कूली बच्चों को महिला सुरक्षा,नशा मुक्ति और यातायात परिवहन के नियमों से जागरूक किया है। निजी स्कूल में जैसीनगर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह भदौरिया और उनकी टीम द्वारा स्कूली छात्र छात्राओं को महिला अपराध से संबंधित जानकारी दी गई। साथ ही महिला संबंधित अपराधों को कैसे रोका जा सके और किस माध्यम से पुलिस को इसकी सूचना दी जा सके इसके बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी। वहीँ युवाओं से नशा न करने की अपील भी की गयी और नशे से होने वाले नुकसान को भी बताया। थाना प्रभारी महेंद्र सिंह भदौरिया ने स्कूली बच्चों को यातायात संबंधित नियमों की भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी। तो उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं का पुलिस ने सम्मान भी किया।


By - Brajendra Raikwar (Jaisinagar Sagar MP)
13-Jan-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.