कलेक्टर ने बच्चों से पूछे पहाड़े सुनाने पर दिए सौ-सौ रुपये और पेन || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 

 

भोपाल कलेक्टर की बच्चों के साथ कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। उन्होंने ऐसा काम किया जिसे सुनकर हर कोई कह उठे वाह क्या बात है। दरअसल कलेक्टर अविनाश लवानिया बैरसिया के खाता खेड़ी और चंद्रपुर गांव पहुंचे थे। जहाँ उन्होंने बच्चे राम राजा, हरि राजा और उसके छोटे भाई से बात की और बच्चों से पहाड़से सुने और बच्चों को सौ सौ रुपये भी दिए। दरअसल यहां पर वन अधिकार पट्टा बांटे गए जिनको शासन की किसी ने किसी योजना का लाभ भी संबंधित परिवारों को दिलाया गया है। इसी दौरान भोपाल कलेक्टर खाता खेड़ी गांव के वन अधिकार पट्टेधारी भागवत मीणा के परिवार में पहुंचे और वहां के बच्चों से पढ़ाई के संबंध में बात की तीनों भाइयों से अलग बात करते हुए पहले भाई रामराजा से 12 का पहाड़ा पूछा। जिसे उसने सुना दिया। दूसरे भाई ने 15 का पहाड़ा नहीं बताने पर तीसरे भाई के द्वारा इस पहाड़े को बताया गया। जिससे हरिराजा थोड़ा उदास हो गया। कलेक्टर अविनाश लावनिया ने दोनों भाइयों को सौ-सौ  रुपए पुरस्कार स्वरूप दिए। हरि राजा के 9 का पहाड़ा नहीं बताने पर कलेक्टर ने उससे पूछा कि तुम पढ़ाई ठीक से करो। हालाँकि बाद में उसने बाद में 9 का पहाड़ा सुना दिया। जिस पर कलेक्टर लवानिया ने उसे गले लगाया और पेन भी उसको दिया। कलेक्टर बोले की अच्छी पढ़ाई ही भविष्य में बेहतर इंसान बनने के लिए काम आएगी इसलिए पढ़ाई पर ध्यान दो।-


By - sagar tv news
13-Jan-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.