बच्चों को दी गयी वो जानकारियां जिससे वो अपराध के खिलाफ रहेंगे सजग || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 

एमपी के उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली एसडीओपी डॉ. जितेन्द्र सिंह जाट के द्वारा नाबालिगों के प्रति हो रहे अपराधों और उनके रोकथाम के लिए बच्चों को जानकारी दी गयी है। पाली नगर के सरकारी गर्ल्स और बॉयज स्कूल में जाकर सभी बच्चों को जानकारी दी गई की अगर 18 साल से कम उम्र के लड़के और लड़कियों को कोई बहला फुसला कर या कोई लोभ देकर कहीं काम की लिए ले जाता है। या फिर नाबालिगों को शादी के लिए प्रेरित करता है। तो यह कानूनन अपराध है। साथ ही यदि कोई भी व्यक्ति स्कूल बाज़ार या कही भी आते जाते छेड़छाड़ करे, पीछा करे, हूटिंग करे तो ऐसे लोगों की जानकारी तत्काल अपने पेरेंट्स नहीं तो फिर सीधे पुलिस को दें। ताकि ऐसे लोगों पर उचित दंडात्मक कार्यवाही की जा सके जिससे समाज को सुरक्षित किया जा सके। एसडीओपी ने साइबर द्वारा होने वाले क्राइम की भी जानकारी सभी बच्चों को दी गयी।


By - Rajkumar Goutam
13-Jan-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.