बंडा विधायक बोले आने वाली पीढ़ी हमें कभी माफ़ नहीं करेगी || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 

केन्द्र सरकार द्वारा किसानों के लिए लाये गये तीन बिलों के विरोध में सागर जिले के बंडा में बरा चौराहा पर विधायक तरवर सिंह लोधी के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इसके साथ ही कांग्रेस द्वारा शाहपुर रोड पर सांकेतिक चक्का जाम किया गया। साथ ही कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौपा। धरना प्रदर्शन में कांग्रेसियों ने अपने विचार रखे। जिसमें विधायक तरवर सिंह लोधी ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा लाये किसान बिल वास्तव में किसान विरोधी बिल है। जिनकों केन्द्र सरकार को वापिस लेना होगा। यदि इन बिलों का हम लोगों ने विरोध नहीं किया तो आने वाली पीड़ी हमें कभी माफ नहीं करेगी।-


By - Ravi Sen
15-Jan-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.