नगर परिषद् उपयंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोप शिकायत सही निकली तो पड़ जायेंगे मुसीबत में || SAGAR TV NEWS

 

सागर जिले के राहतगढ़ नगर परिषद् के उपयंत्री पर निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला नगर के वार्ड नंबर एक मे स्थित शिवमंदिर का बताया जा रहा है। जिसके बारे में आवेदक भैरो आठिया ने राहतगढ़ सीएमओ को दिए शिकायती आवेदन में बताया है। कि शिवमंदिर के चबूतरे का निर्माण सांसद निधि की राशि से कराया गया है। जिसके निर्माण की राशि एक लाख रूपये संसद निधि से दी गई थी। जहाँ नगर परिषद के उपयंत्री की देखरेख में सिर्फ 6 पिलर दो बीमे और चबूतरे पर टाइल्स ही लगाए गए हैं। जबकि कच्चा चबूतरा पहले से ही बना हुआ था। इस तरह उपयंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं। इस पूरे मामले में राहतगढ़ सीएमओ बीएस चौहान का कहना है। कि वो खुद ही मौके का मुआयना करेंगे। साथ ही उच्च अधिकारियों द्वारा जांच भी की जाएगी।


By - Dharmendra Rajpoot Rahatgarh MP
16-Jan-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.