पत्नी को ससुराल लेने पहुंचे इस व्यक्ति ने जहर खाकर दे दी अपनी जान || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 

 

 

सागर जिले के बीना में  अपनी  पत्नी को लेने आए ससुराल में पति- पत्नी के बीच विवाद हो गया जिसके बाद  पति ने जहर खाकर की आत्महत्या कर ली
दरअसल मामला बीना के आगासोद गांव का है जहां 35 वर्षीय  राजाराम कुशवाहा निवासी शिवपुरी अपनी पत्नी को लेने के लिए आगासौद अपनी ससुराल आया हुआ था जहां उसका अपनी पत्नी से विवाद हुआ  जिसके चलते पति ने सल्फास खा ली। घटना की जानकारी आगासौद पुलिस को दी गई।  पुलिस व्यक्ति को लेकर सिविल अस्पताल बीना पहुंची। जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे को  मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा मृत व्यक्ति के परिवार को सूचना दी गई। शिवपुरी से पिता के आने के बाद पोस्टमार्टम कराया गया। जिसके बाद  शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


By - Manoj Badhwani (Bina MP)
18-Jan-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.