व्यापारियों और हम्मालों के बीच आपसी खींचतान बंद रही मंडी || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 

 

 

सागर जिले के खुरई स्थित कृषि उपज मंडी में व्यापारियाें और हम्मालाें के बीच गतिराेध थम नहीं रहा है। जिस वजह से पिछले चार महीने में तीसरी बार मंडी बंद हुई है। कुछ दिन ठीक चलने के बाद स्थिति बिगड़ती है। जिससे मंडी बंद हाे जाती है। जिसका खामियाजा किसानाें काे भुगतना पड़ रहा है। वह अपना अनाज बेचने के लिए परेशान हाेते हैं। मंडी के गेट बंद हाेने से किसान अनाज से भरे ट्रेक्टर ट्राॅली लेकर कुछ देर खड़े रहे। बाद में बीना मंडी, खुले बाजार में अनाज बेचने चले गए। करीब 15 किसानाें काे बैरंग लाैटना पड़ा। व्यापारी संघ ने अल्टीमेटम के मुताबिक मंडी बंद करने की घाेषणा शनिवार काे ही कर दी थी। वहीं हम्माल संघ के सदस्य मंडी में आए और बैठे रहे, मंडी सचिव से बात की। उसके बाद एसडीएम काे स्पष्टीकरण साैंपने एसडीएम कार्यालय पहुंचे। जहां तहसीलदार इसरार अहमद खान ने हम्माल संघ का ज्ञापन लिया और एसडीएम से चर्चा करने की बात कही। हम्माल सलीम खान ने बताया कि व्यापारियाें का आरोप है। कि हम्माल निर्धारित दराें से ज्यादा राशि ले रहे हैं। यह बिल्कुल असत्य बात है। हम्माल निर्धारित दराें के आधार पर ही राशि ले रहे हैं।


By - Manoj Badhwani (Khurai MP)
20-Jan-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.