साहस का सम्मान : महिला को बचाने दरिंदो से भी नहीं डरी थी "असली हीरो श्रीबाई" || SAGAR TV NEWS ||
सानौधा थाना क्षेत्र में तीन आरोपियों ने मिलकर एक महिला को बंधक बनाकर गैंगरेप किया जब उसने इसका विरोध किया तो उसे जिंदा जलाने की कोशिश की। निर्वस्त्र अवस्था में महिला वहां से भागी और श्रीबाई से मदद मांगी तो वह अपनी जान को खतरे में डालकर उनके सामने डट कर खड़ी हो गई। आरोपियों की धमकी के बाद भी वह से हिली तक नहीं। और महिला को सुरक्षित बचकार थाने ले आई। महिला के इस साहस का मुख्यम्नत्री ने असली हीरो का नाम देकर सम्मान किया। नारी सम्मान और सुरक्षा को एक कई पहचान दिलाने सानौधा थाना प्रभारी रविभूषण पाठक और चाईल्ड लाइन की टीम ने आज सानौधा थाना परिसर में लगे मेले में मंच बना कर श्री बाई का सम्मान किया। वही महिला जागरूकता अभियान में सागर की हीरो श्री बाई का थाना प्रभारी रविभूषण पाठक ने के द्वारा सम्मान कर लोगो को अपराधो के बारे में जानकारी दी