तेंदुए को गोली मारकर किया शिकार पूँछ और पंजे काट ले गए थे शिकारी || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||
एमपी के बालाघाट जिले के सुजी गांव से बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया जहाँ 16 जनवरी को वन्य प्राणी नर तेंदुआ का शव बुरी हालत में मिला था। जिसका गोली से शिकार करने के बाद शिकारी उसकी पूँछ और पंजे ले गए थे। आरोपियों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला जांच में लिया गया था। घटना वन परिक्षेत्र उत्तर सामान्य उकवा के सुजी गांव से भुरूक कटंगी मार्ग पर नाले के समीप जंगल किनारे से सामने आयी थी। जहाँ वन विभाग अमले ने तेंदुए का शिकार करने वाले पांच आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके नाम शंकर ऊर्फ भीमशेन सिंह, हंसराम ऊर्फ चिरू, मेहताप ऊर्फ मून्ना को वन विभाग के अमले ने गिरफ्तार किया है। वहीं दो आरोपी फरार हैं। जिसमें चमरू और बिसन ऊर्फ मसन जो सभी पांचों आरोपी गौंड जाती के हैं और छिन्दीटोला बिरसा के निवासी हैं। जिसमें आरोपियों पर वन्यजीव सुरक्षा अधिनियम की धारा 9 और संबंधित अपराधों में धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। मामले में वन मंडलाधिकारी ब्रजेंद्र श्रीवास्तव ने जानकारी दी।