महिला अधिकारी के अड़ियल रवैये से नाराज़ महिला स्व सहायता समूह की महिलाएं हटाने की कही बात SAGAR TVNEWS

 

सागर जिले के गढ़ाकोटा की महिला अधिकारी को कई गंभीर आरोप लगाने समेत उन्हें हटाए जाने की मांग को लेकर दर्जनों स्व सहायता समूह की महिलाओं ने शिकायत की है और तहसीलदार कुलदीप पाराशर को नगर पालिका में पदस्थ महिला सामुदायिक संगठक हेमलता चौबे को हटाने को लेकर ज्ञापन सौंपा है। दरअसल इन महिलाओं का आरोप है। की नगर पालिका गढ़ाकोटा में कलेक्ट्रेट से पदस्थ हेमलता चौबे नगर की स्कूलों में जुड़ी महिला समूहों के लिए स्कूल ड्रेस वितरण का काम अपने चहेते समूह को दिलवाकर अन्य गरीब महिलाओं का हक़ को मारा जा रहा है। आक्रोशित महिलाओं ने हेमलता चौबे के खिलाफ नारेबाजी कर आक्रोश जताया। समूहों की महिलाओं का कहना है। कि एक समूह से नही बल्कि सभी स्कूलों में जुड़ी समूहों से ड्रेस वितरण का काम कराया जाए और उन्हें इसकी राशि दिलाई जाए।
ऐसा आरोप है की नगर के सेकंडरी और /प्रायमरी स्कूलों में महिला स्व सहायता समूहों से ड्रेस वितरण का काम होना था। लेकिन नगर पालिका में पदस्थ सामुदायिक संगठक हेमलता चौबे द्वारा गुपचुप तरीके से अपने चहेते समूह को स्कूल ड्रेस वितरण करने और समूह के खाते में 75% राशि का भुगतान करवा दिया गया।
मामले में तहसीलदार कुलदीप पाराशर ने कहा कि इसकी जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।


By - Ravi Soni
24-Jan-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.