सफाई कर्मचरियों के साथ जब सफाई करने लगे विधायक कचरे को उठवाया || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 

एमपी के अशोकनगर से विधायक जजपाल सिंह जज्जी ने गाँधी पार्क में रात के समय सफाई कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करने झाड़ू हाथ में थाम लिया। गांधी पार्क से निकलते समय अचानक उन्होंने जब यहां सफाई होते देखा तो झाड़ू हाथ में लेकर सफाई कर्मचारियों के साथ सफाई की और कचरा गाड़ी लेकर शहर भर में कचरा भरने निकले। इस दौरान उन्होंने लोगों को शहर को साफ रखने का संदेश दिया। सफाई अभियान में लोगों की सीधी भागीदारी के लिए उनका आह्वान भी किया। दरअसल नगर पालिका द्वारा रात में शहर की सफाई का काम कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा है। कड़कड़ाती सर्दी में इन स्वछतादूतो को विधायक जज्जी का साथ मिल गया। विधायक जज्जी ने इन लोगों का उत्साह बढ़ाया। उनका कहना है कि गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शहर को साफ स्वच्छ रखने के अभियान में शामिल हुए हैं। ताकि राष्ट्रीय पर्व के दौरान पूरा शहर चकाचक लोगों को मिले। इस दौरान कर्मचारियों द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर इकट्ठे किए कचरे को एकत्र करने के लिए लाई गई गाड़ी के ड्राइवर की सीट पर विधायक खुद बैठ गए कर्मचारियों ने जहां-जहां कचरे के ढेर इक्कठे किए थे। गाड़ी चलाकर विधायक ने उनको कचरा वाहन में भरवाया।


By - Rahul Jain ( Ashok Nagar MP)
26-Jan-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.