गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया।SAGAR TV NEWS ||

 

 सागर  जिले में गणतंत्र दिवस समारोह परम्परागत हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया। जगह-जगह पूरी आन-बान एवं शान से तिरंगा झंडा फहराया गया। जिले का मुख्य समारोह पी.टी.सी. ग्राउण्ड में सम्पन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेष के लोक निर्माण, कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री श्री गोपाल भार्गव थे।
गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। ध्वजारोहण पष्चात् मध्यप्रदेष गान का गायन किया गया। तत्पष्चात् मुख्य अतिथि ने मुख्यमंत्री श्री षिवराज सिंह चौहान के गणतंत्र दिवस संदेश का वाचन किया। समारोह में हर्ष फायर एवं मार्चपास्ट आकर्षण का केन्द्र रहे। परेड की टुकडियों ने राष्ट्रगान की धुन पर तीन बार हर्ष फायर किया। मुख्य अतिथि द्वारा देश की प्रगति के प्रतीक रंग-बिरंगें गुब्बारे भी आसमान में छोडे़ गए।  मुख्य अतिथि ने खुली जीप में कलेक्टर दीपक सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री अतुल सिंह के साथ परेड का निरीक्षण किया।

शानदार निकली परेड

गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला पुलिस बल, होम गार्ड, विषेष सशस्त्र बल की विभिन्न टुकड़ियों द्वारा आकर्षक परेड की गई।
 सागर के PTC मैदान में मंत्री भार्गव ने किया ध्वजारोहण


By - sagar tv news
26-Jan-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.