एमपी के इन जिलों में अभी और बढ़ेगा ठंड का कहर। || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 

मध्य प्रदेश में आगामी 48 घंटे में ठंड का कहर बढ़ेगा। जहां मैदानी इलाकों में कोहरा छाया रहेगा, वहीं सर्द हवाओं के चलने से प्रदेश भर में दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। ऐसे में 31 जनवरी तक ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही।

 मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक , उत्तर से सर्द हवाएं चलने लगी हैं। इसके कारण दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। यह आगे भी जारी रहेगी। अब शीतलहर भी चलने लगी है। यह प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में प्रभाव डाल रही है। इधर,डॉक्टरों का कहना है कि इस समय सुबह जल्दी मॉर्निंग वॉक पर जाने से बचना चाहिए।
प्रदेश भर में रात और दिन के तापमान में 48 घंटे तक गिरावट जारी रहेगी। ऐसे में प्रदेश के अधिकांश इलाकों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे तक चला जाएगा। अभी कुछ जगह यह 11 डिग्री के आसपास है, जबकि अधिकांश इलाकों में यह 6 डिग्री से लेकर 10 डिग्री के बीच बना हुआ है।
मौसम विभाग ने प्रदेश के इन जिलों में  ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसमे  अगले 48 घंटों के दौरान बैतूल, दमोह, पन्ना, टीकमगढ़, सागर, छतरपुर, नरसिंहपुर, जबलपुर, डिंडौरी, शहडोल, उमरिया, श्योपुर कलां, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, ग्वालियर, गुना, अशोकनगर, उज्जैन, शाजापुर, रतलाम, नीमच, मंदसौर, आगरा, मालवा, देवास, खरगौन, इंदौर, धार, सीहोर, राजगढ़, रायसेन और भोपाल में कोल्ड वेव से लेकर कोल्ड डे बने रह सकते हैं। 


By - sagar tv news
27-Jan-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
चालबाज बीवी ने पति का 20 लाख रुपए का कराया बीमा फिर...
by sagarttvnews, 15-Apr-2024
बागेश्वर धाम ने सुनाई राम की महिमा ,जुगल किशोर दरबार से बताया नाता ,जानिए पन्ना में कब करेंगे कथा
by sagarttvnews, 13-Apr-2024
देवी पूजन के बीच सामने आई हैरान करने वाली खबर, महिला के परिजन क्या बोले? जानिए पूरा मामला?
by sagarttvnews, 12-Apr-2024
अतिउत्साह में BJP प्रत्याशी ने कांग्रेस प्रत्याशी पर की टिप्पणी, कांग्रेस नेता ने दी प्रतिक्रिया
by sagarttvnews, 02-Apr-2024
अतिउत्साह में BJP प्रत्याशी ने कांग्रेस प्रत्याशी पर की टिप्पणी, कांग्रेस नेता ने दी प्रतिक्रिया
by sagarttvnews, 02-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.