लकड़ी की टाल में भीषण आग भड़क जाने से मची अफरा तफरी || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||
जानकारी के मुताबिक ये आग बीती रात को लकड़ी के टाल में लग गयी थी। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जहाँ आग को बुझाने का प्रयास किया गया। और कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। ये टाल सतनाम सिंह का बताया जा रहा है। हालाँकि अभी आगजनी का कारण साफ़ नहीं हो पाया है। पुलिस इसकी जांच का रही है। बता दें की करीब डेढ़ एकड़ में बने लकड़ी के टाल में आग लग गयी थी। इसके बाजू से ही एक दूसरा टाल और भी था जहाँ इसमें भी आग लगने का ख़तरा बना हुआ था। इस घटना में टाल मालिक को बड़ा नुक्सान होना बताया जा रहा है।