ऐरण का इतिहास जानने पुरातत्व विभाग ने खुदाई की शुरू || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर के बीना के पास ऐतिहासिक स्थान ऐरण है .जो इतिहास की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थल है.. ऐरण में प्रचीन वराह और विष्णु मंदिर व मंडप स्थापित है. ऐरण के अभिलेखों को गुप्त काल का अभिलेख भी माना जाता है. दरअसल सालों पहले किए गए एक शोध में पता चला कि बीना का एरण गांव एक ऐतिहासिक एवं प्राचीन नगर रहा है इस नगर में गुप्त वंश, शक वंश एवं हुण वंश ने शासन किया है। एरण नगरी का इतिहास जानने के लिए भारत सरकार द्वारा भारतीय पुरातत्व विभाग को यहां खुदाई करने का प्रस्ताव पारित किया ताकि यहां की प्राचीन सभ्यता और संस्कृति का पता लगाया जा सके जिसके बाद बुधवार को भूमि पूजन के कार्यक्रम में सांसद राज बहादुर सिंह के साथ बीना विधायक महेश राय और नागपुर पुरातत्व विभाग और जबलपुर पुरातत्व विभाग से आई टीम शामिल रही। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण लोग उपस्थित हुए।


By - manoj badhwani
27-Jan-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.