आपसी विवाद के चलते एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर किया हमला ,2 गंभीर घायल || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले के बीना के भानगढ़ थाने के अंतर्गत आने वाले बिरहाना गांव में आपसी विवाद के चलते एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। जिसमें 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें डॉयल 100 की मदद से सिविल अस्पताल बीना लाया गया। दरअसल मामला बिहरना गांव का है जहां एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के सोनू राय और उसके पिता कबीर सिंह पर जानलेवा हमला कर दिया जिसमें सोनू और उसके पिता कबीर सिंह को गंभीर चोटे आई। जिन्हें डायल 100 की मदद से सिविल अस्पताल बीना पहुंचाया गया जहां उनका इलाज जारी है। थाना प्रभारी गौरव तिवारी ने बताया कि हमला करने वाले छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।


By - Manoj Badhwani (Bina MP)
28-Jan-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.