जैन अर्हम लीग का पहला ही मुक़ाबला रहा बेहद दिलचस्प || SAGAR TV NEWS ||

 

 

 

 

मैच तो बस एक बहाना है। दरअसल लोगों को एक साथ लाना है। एक बढ़िया सोच के तहत सागर के खुरई रोड स्थित डीपीएस के मैदान में अर्हम लीग का शानदार आयोजन किया गया। गुरुवार को इसका बेहतरीन तरीके से आगाज़ हुआ। नगर विधायक शैलेन्द्र जैन ने फीता काटकर लीग का शुभारंभ किया। उद्घाटन मैच पत्रकार 11 और जैन सोशल अर्हम ग्रुप के बीच खेला गया जो काफी रोचक मुकाबला रहा। विधायक और समाज के लोगों ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय लिया। वहीँ इसके बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पत्रकार 11 की टीम ने निर्धारित 12 ओवरों के मैच में 66 रनों का स्कोर खड़ा किया। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी जैन अर्हम ग्रुप की टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। और महज एक विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया।
जैन समाज के लोगों को एकत्रित करने ये बढ़िया पहल है। बता दें की जैन सोशल अर्हम ग्रुप के द्वारा सहयोग सेतु योजना से ग्राम -जिनालयों, जैन धरोहरों को सहेजने संवारने के ऐतिहासिक कार्य में सहभागी बनने के लिये इसका आयोजन किया गया है। जिसमें 16 टीमें हिस्सा लेंगी। 28 जनवरी से शुरू हुई इस लीग का समापन 14 फरवरी को होगा। इस दौरान कई लोग मौजूद थे।


By - sagar tv news
28-Jan-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

चालबाज बीवी ने पति का 20 लाख रुपए का कराया बीमा फिर...
by sagarttvnews, 15-Apr-2024
बागेश्वर धाम ने सुनाई राम की महिमा ,जुगल किशोर दरबार से बताया नाता ,जानिए पन्ना में कब करेंगे कथा
by sagarttvnews, 13-Apr-2024
देवी पूजन के बीच सामने आई हैरान करने वाली खबर, महिला के परिजन क्या बोले? जानिए पूरा मामला?
by sagarttvnews, 12-Apr-2024
अतिउत्साह में BJP प्रत्याशी ने कांग्रेस प्रत्याशी पर की टिप्पणी, कांग्रेस नेता ने दी प्रतिक्रिया
by sagarttvnews, 02-Apr-2024
अतिउत्साह में BJP प्रत्याशी ने कांग्रेस प्रत्याशी पर की टिप्पणी, कांग्रेस नेता ने दी प्रतिक्रिया
by sagarttvnews, 02-Apr-2024
व्यापारी के बैग में मिले 48 लाख, पुलिस ने बनाई जब्ती, जानिए व्यापारी ने क्या कहा?
by sagarttvnews, 01-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.