TOP_10_मध्यप्रदेश : प्रेमी ने किया प्रेमिका का मर्डर || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||
अशोकनगर के कदवाया थाना क्षेत्र के मुड़ेरी गांव में तेंदुआ मिलने से हड़कंप मच गया। तेंदुए ने एक भैंस पर हमला किया था और उसके बाद भागते वक्त वो तारों के जाल में फंस गया। जाल में तेंदुए के फंसने के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी जानकारी दी लेकिन सूचना दिए जाने के घंटो बाद भी रेस्क्यू टीम मौके पर नहीं पहुंची। वहीं दूसरी तरफ तेंदुआ जाल में फंसे होने के कारण दर्द से दहाड़ रहा है जिससे ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है
भोपाल में एक युवक-युवती को बाहर घूमने जाना महंगा पड़ गया। वहां घूमने के दौरान युवती की पेन ड्राइव गुम हो गई थी। इसमें उनके निजी फोटो भी थे। यह पेन ड्राइव किसी को मिल गई। अब आरोपी इन्हीं फोटो को वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपए की फिरौती मांग रहा है। पीड़ित के बॉयफ्रेंड ने बागसेवनिया थाने में देर रात मोबाइल धारक के खिलाफ FIR दर्ज कराई है।
खंडवा जिले के छैगांव माखन थाना क्षेत्र की पुलिस ने छिरवेल गांव में दबिश देकर नकली घी बनाने का कारखाना पकड़ा। मौके पर बड़ी मात्रा में नकली घी बनाने की सामग्री दही, बटर, सोयाबीन तेल, डालडा घी, एसेंस सहित अन्य तरल पदार्थपकड़े गए। आरोपी द्वारा पांच साल से नकली घी का कारखाना संचालित किया जा रहा था।
छिंदवाड़ा जिले की चांद थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मानव तस्करी से जुड़े एक गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। साल 2019 से लापता एक 30 वर्षीय महिला को राजस्थान से बरामद किया है। पूछताछ में महिला ने उन लोगों ने नाम बताए जिन्होंने उसे कई लोगों को बेचा था। प्रकरण के छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है वहीं एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।
इंदौर में एक युवक ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका की उसकी पांच साल की बेटी के सामने कैंची से गला काटकर हत्या कर दी। आरोपी युवक महिला पर दबाव बना रहा था कि वह अपने पति को छोड़कर उसके साथ रहे। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। जब महिला नहीं मानी तो युवक ने उसकी हत्या कर दी। बताया जाता है कि दोनों का प्रेम-प्रसंग महिला की शादी से पहले का है। आरोपी आदतन अपराधी है।
आपने बच्चों के जन्म पर दावत के किस्से तो खूब सुने होंगे लेकिन क्या कभी किसी पालतू डॉगी के बच्चों को जन्म देने पर दावत के बारे में सुना होगा। जी हां ये सच है और ये मामला सतना जिले का। जहां खोही गांव में जूली (पालतू डॉगी) के पांच बच्चों को जन्म देने पर पूरा गांव जश्न में डूब गया और एक दो नहीं बल्कि 12 गांव के हजारों लोगों की दावत का आयोजन किया गया।
जम्मू एंड कश्मीर राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर में युवतियों की सीधी भर्ती आज जबलपुर के सेंटर में हो रही है। इसमें भर्ती होने के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों से लड़कियां जबलपुर पहुंची हैं। सेना के अधिकारियों की मौजूदगी में लड़कियों का फिजिकल टेस्ट हो रहा है। जिसमें दौड़, हाईजंप समेत उनकी फिटनिस देखी जा रही है।
छतरपुर जिले के बड़ामलहरा में नगर के मेधावी छात्र सुमित असाटी गुरुवार को विधायक के रूप में नजर आये। उन्होनें एक दिन का विधायकी कार्यकाल सम्हाला और स्वास्थ्य सेवाऐं सुधारनें व नगर में संचालित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भवन का स्थानांतरण करनें की बात प्रमुखता से रखी। इस दौरान प्राशसनिक अमला के अलावा पार्टी पदाधिकारी भी मौजूद थे।
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर आज से ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों की पदयात्रा करेंगे। दो दिनों तक चलने वाली इस पदयात्रा में मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर विभिन्न मुद्दों को लेकर अपनी पदयात्रा कर रहे हैं। स्वच्छता अभियान, पानी बचाओ अभियान के साथ ही गंदे पानी से निजात हेतु टोंटी लगाओ अभियान, बिजली बचाओ अभियान और पर्यावरण संरक्षण के लिये जन जागृति के लिये पदयात्रा करेंगे। उनकी पदयात्रा में विभागीय अधिकारी और जन-प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।
मध्यप्रदेश में जल्द की पुलिस रेग्युलेशन एक्ट-1972 में संशोधन किया जा सकता है। जानकारी के अनुसार एक्ट में संशोधन की तैयारी चल रही है। गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि सरकार पुलिस रेग्युलेशन एक्ट-1972 में संशोधन करने जा रही है। मार्च-2021 तक इसे अमली जामा पहनाया जायेगा। नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि विभाग द्वारा तैयार किये गये नये प्रस्ताव के अंतर्गत कांस्टेबल से लेकर टीआई स्तर तक के अधिकारियों को उच्च पद का प्रभार सौंपा जायेगा।