बंदर के आतंक से परेशान थे लोग लेकिन उसने वन विभाग के पसीने छुड़ा दिए || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS |
सागर जिले के राहतगढ़ में एक घायल बंदर ने वन विभाग टीम की जमकर परेड करा दी। दरअसल टीम बंदर के रेस्क्यू में जुटी थी। जिसे पकड़ने मशक्कत करनी पड़ी तब कहीं जाकर बंदर हाथ आ पाया। जानकारी के मुताबिक राहतगढ़ के वार्ड नंबर तीन में एक घायल बंदर लोगों को परेशान कर रहा था। जिसकी सूचना लोगों ने वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम को बंदर पकड़ने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। बंदर घायल जरूर था। मगर उसने रेस्क्यू टीम को काफी छकाया। इस छत से लेकर उस छत पर वन विभाग की कर्मचारियों की खूब परेड कराई। कई बार उसे लालच भी दिया गया। आखिकार काफी मेहनत के बाद रेस्क्यू पूरा हुआ। बताया गया की घायल बंदर को पशु अस्पताल इलाज के लिये ले जा रहे हैं। जहाँ पर उसका इलाज किया जाएगा। और स्वस्थ्य होने के बाद जंगल मे छोड़ दिया जाएगा।