मां बेटे से मारपीट करने वाले 4 लोगों पर मामला दर्ज || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||SAGAR TV 24X7 ||

 

सागर जिले के खुरई के सहोद्रा राय वार्ड में 12 जनवरी को मकान की सेंटिंग उठाने की बात को लेकर 4 लोगों ने मां बेटे से मारपीट की थी। जिसमें मां- बेटा दोनों घायल हो गए थे। पुलिस ने मेडिकल जांच के बाद 4 लोगों पर मामला दर्ज किया है।जानकारी के मुताबिक 35 वर्षीय करन अहिरवार के पड़ोसी से मकान की सेंटिंग उठाने की बात को लेकर विवाद हो गया था जिसमें हीरा अहिरवार, जाहर अहिरवार, राजा अहिरवार व दिनेश अहिरवार ने करन के साथ मारपीट करना शुरू कर दी। बीच-बचाव करने आई करन की मां फूला बाई अहिरवार के साथ भी तीनों ने मारपीट की। जिसके बाद मां बेटे दोनों घायल हो गए थे घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर दोनों का इलाज चल रहा था। पुलिस ने मेडिकल जांच के बाद चारों आरोपियों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।


By - Manoj Badhwani (M.P)
03-Feb-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.