सागर में पुलिसकर्मी भी नहीं सुरक्षित, सूने मकान से लाखों के जेवर ले उड़े चोर || STVN INDIA ||

 

 

सागर में चोरों के हौसले इतने बुलंग हो गए हैं कि अब वह पुलिसकर्मियों के घरो को निशाना बनाने से भी नहीं चूक रहे है। ताजा मामला मकरोनियां थाना क्षेत्र से सामने आया है। जहां ऑफिसर कॉलोनी में रहने वाले एसएफ के कंपनी कमांडर के सूने घर से चोरों ने 6 लाख कीमत के सोने चांदी के जेवर पार कर दिए है।
जानकारी के मुताबिक एसएएफ में पदस्थ मनीष दुबे बटालियन स्थित पुलिस क्वार्टर में निवासरत है। मनीष दुबे शासकीय काम से भोपाल गए थे और उनकी पत्नी मनीषा दुबे अपने मायके गई हुई थी। बुधवार की सुबह जब मनीषा दुबे मायके से अपने घर लौटी तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए कमरे में रखी अलमारी का लॉकर टूटा हुआ था और सारा सामान यहां वहां बिखरा हुआ था। चोरों ने लाखो रु की ज्वेलरी पर ही हाथ साफ किया है। मकरोनिया क्षेत्र में अभी तक चोर आमजन को ही निशाना बनाया बना रहे थे। लेकिन इस बार ऐसा लग रहा है कि पुलिसकर्मी भी सुरक्षित नहीं है इस वारदात के बाद स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली और लचर कानून व्यवस्था पर सवाल उठना लाजमी है। अब देखना होगा की पुलिस कब तक इस मामले का खुलासा कर पाती है। 

 

 


By - Sagar Tv News
03-Feb-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.