बीमार से ऑपेरशन के बदले रिश्वत मांगने वाले डॉ. को लोकायुक्त ने पकड़ा

 

 

पन्ना जिले में लगातार कई बड़े अधिकारी रिश्वत कांड में पकड़े गए हैं। लेकिन पहली बार ऑपरेशन के बदले रिश्वत के मामले में लोकायुक्त ने जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर गुलाब तिवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जिससे स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। सागर लोकायुक्त पुलिस ने कार्यवाही करते हुए सरकारी आवास में रहने वाले जनरल सर्जन डॉक्टर गुलाब तिवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है। कि फरियादी मुकेश कुशवाहा से ऑपरेशन के बदले 5 हजार रुपये की मांग की गई। फिशर नामक बीमारी से पीड़ित मुकेश कुशवाहा ने परेशान होकर इसकी शिकायत लोकायुक्त से की और आज कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया। वहीं लोकायुक्त के डीएसपी का कहना है। की बीमारी के ऑपरेशन के बदले पैसे मांगने की शिकायत हुई थी जिस पर मामला कायम किया गया। जिसके बाद कार्यवाई की। बता दें की बीते कुछ दिन पहले ही एक तहसीलदार उमेश तिवारी एक लाख की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया था अब एक डॉक्टर के पकड़े जाने से सरकारी महकमे में हड़कंप मच गया है।


By - Deepak Sharma (Panna MP)
05-Feb-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.